नीम का थाना: डॉक्टर कमल सिंह शेखावत ने जिला अस्पताल में पीएमओ का पदभार किया ग्रहण, भाजपा नेताओं ने माला व साफ़ा पहनाकर किया स्वागत
नीमकाथाना जिला अस्पताल में पीएमओ पद पर डॉक्टर कमल सिंह शेखावत ने पदभार ग्रहण किया। भाजपा नेता नरेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा नेता प्रमोद सिंह बाजोर, उप प्रधान सुरेन्द्र खरवास सहित अनेक लोगों ने डॉ कमल सिंह शेखावत का साफा व माला पहनाकर अभिनन्दन किया। डॉ कमल शेखावत ने कहा कि वह यहां आने वाले मरीजों की सेवा अत्याधुनिक मशीनों से इलाज कर आमजन की सेवा करेंगे।