रफीगंज: रफीगंज थाना पुलिस ने चरकुप्पा डाक स्थान के समीप 40 लीटर शराब के साथ स्कूटी की जब्ती की, तस्कर गिरफ्तार
रफीगंज थाना पुलिस ने चरकुप्पा डाक स्थान के समीप छापेमारी कर 40 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बदेपुर निवासी गौरव के रूप में हुई है। कार्रवाई रफीगंज थाना के पीटीसी वापिन यादव के नेतृत्व में की गई। शनिवार रात्रि 9 बजे थानाध्यक्ष ने जानकारी दी।