इटारसी: इटारसी के सूरजगंज स्थित यादव समाज भवन में यादव समाज ने गोवर्धन पूजन और अन्नकूट का आयोजन किया
इटारसी के गोपाल नगर, सूरजगंज स्थित यादव समाज भवन में मंगलवार दोपहर करीब 3.30 बजे श्री कृष्ण यादव समाज द्वारा श्री गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव भव्य रूप से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण एवं गिरिराज महाराज का विधि-विधान से पूजन, अर्चन और अभिषेक किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन में भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग एवं नैवेद्य अर्पित किया ।