जबेरा: जबेरा में पर्युषण पर्व व गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक
Jabera, Damoh | Sep 10, 2026 जबेरा। आगामी पर्युषण पर्व एवं गणेश उत्सव को लेकर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रतिमा स्थापना की अनुमति, सुरक्षित पंडाल, यातायात व्यवस्था, वैध बिजली कनेक्शन, अग्निशामक यंत्र एवं ध्वनि सीमा का पालन करने पर चर्चा हुई। चल समारोह व विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई।