बक्सर: आरपीएफ ने बक्सर रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया
Buxar, Buxar | Sep 30, 2025 आरपीएफ ने बक्सर रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर लिया। आगामी त्योहारों के मद्देनज़र रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं उनके सामानों की चोरी रोकने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त उदय सिंह पवार के आदेशानुसार चलाया गया। प्लेटफार्म संख्या 2 और 3 पर 1 व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखा गया।