बक्सर: डुमरांव राज परिवार के चंद्रविजय सिंह का बक्सर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार हुआ
Buxar, Buxar | Sep 29, 2025 महाराजा बहादुर स्व कमल सिंह के बड़े पुत्र चंद्रविजय सिंह का चरित्रवन स्थित मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र सुमेर विजय सिंह ने सोमवार को अपराह्न लगभग 4:00 बजे मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य बाबू मान विजय सिंह, शिवांग विजय सिंह, समृद्ध विजय सिंह और पोते ध्रुव विजय सिंह भी मौजूद रहे। अंतिम संस्कार मे विभिन्न दलों के लोग शामिल हुए