बक्सर: सिविल लाइन बस्ती में आरएसएस ने शताब्दी उत्सव पर धूमधाम से मनाया विजयादशमी उत्सव
Buxar, Buxar | Sep 29, 2025 संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सिविल लाइन बस्ती स्थित भूमिहारि मैदान में विजयादशमी उत्सव सह शस्त्र पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गा और शस्त्र पूजन के साथ हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बक्सर नगर के नगर संघचालक ओमप्रकाश वर्मा एवं मुख्य अतिथि विश्वामित्र नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ. राजीव झा उपस्थित रहे।