बक्सर: जिले में धान की रोपनी का लक्ष्य पूरा, 97,052.1 हेक्टेयर में फसल लहलहा रही, बंपर पैदावार की उम्मीद
Buxar, Buxar | Sep 29, 2025 जिले में धान की रोपनी का लक्ष्य इस वर्ष शत प्रतिशत हासिल कर लिया गया है। सोमवार को शाम 4 बजे जिला कृषि कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 97,052.1 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसे किसानों ने पूरा कर लिया है। फिलहाल इतनी ही भूमि पर धान की फसलें लहलहा रही हैं।