बक्सर: बक्सर-पटना फोरलेन पर पड़री मोड़ के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Buxar, Buxar | Sep 29, 2025 बक्सर- पटना फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर सोमवार को 3:30 बजे अपराह्न में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। औद्योगिक क्षेत्र थाना के पड़री मोड़ के नजदीक हुए इस हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुधांशु पांडेय, पुत्र राम नरेश पांडेय, निवासी नया भोजपुर थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। वह लगभग 40 वर्ष के थे।