कुंडा: मवई बाई पास से अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
कुण्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अंकित यादव उर्फ गोलू यादव को शुक्रवार शाम 5.30 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी को मवई बाईपास से पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ थाना कुंडा में मामला दर्ज है और आगे की जांच जारी है।