कोंडागांव: भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ कोंडागांव के द्वारा एक पेड़ मां के नाम के तहत गिरोला में किया गया पौधारोपण
7 जुलाई को भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ कोंडागांव के पदेन संरक्षक एवं कलेक्टर कुणाल के निर्देश पर जिला स्काउट एवं गाइड के पदाधिकारीयों के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरोला में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर गिरोला में 200 पौधों का रोपण किया गया है। वहीं पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए शपथ दिलाई गई है।