आगर: सुसनेर में उपचुनाव की आचार संहिता लागू, पुलिस थाने में जमा हो रहे लाइसेंसधारी शस्त्र
नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर लागू आचार संहिता के तहत शहर के लाइसेंसधारी शस्त्रों को पुलिस थाने में जमा कराने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। थाने के हेडमोरिर धर्मेंद्र पाटीदार के अनुसार कुल 108 लाइसेंस धारी शस्त्र दर्ज हैं। रविवार दोपहर 2 बजे तक 17 शस्त्र जमा किये जा चुके है।