बहेड़ी: मुंडिया गली स्थित मार्केट में जी डब्ल्यू एस और ख़िदमत ए इंसानियत संस्था द्वारा आंखों के इलाज का कैंप आयोजित
नगर के मुंडिया गली स्थित एक मार्केट में जी डब्ल्यू एस व ख़िदमत ए इंसानियत संस्था एवं एसआरएमएस अस्पताल भोजीपुरा के डॉक्टर्स की टीम द्वारा 45 वें मेडिकल हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें 135 मरीज़ों की मोतियाबिंद की जाँच करके 103 मरीजों को मुफ़्त दवाई दी गई और 32 मरीजों का मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए पंजीकरण किया गया।