कसरावद: अरिहंत नगर के पूर्व मोड़ पर स्पीड ब्रेकर पर कंटेनर का लॉक टूटा, सड़क पर पलटा, बस और बाइक सवार बाल-बाल बचे
गुजरात से सूत-धागा लेकर बुरहानपुर जा रहा एक कंटेनर मंगलवार शाम अरिहंत नगर के पूर्व मोड़ पर स्पीड ब्रेकर से गुजरते समय अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के दौरान सामने से निजी यात्री बस और दो बाइक सवार गुजर रहे थे। गनीमत रही कि कोई वाहन कंटेनर की चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 4 बजे गुजरात से सूत-धागा भरकर बुर