श्योपुर: कलेक्टर ने सुनी 190 आवेदकों की फरियाद, 4 हितग्राहियों को मिलेगा संबल का लाभ, 2 को मिली आर्थिक मदद
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक जनसुनवाई कार्यकम आयोजित किया गया जिसमें कलेक्टर श्री वर्मा ने 190 आवेदको की फरियाद को सुनकर मौके पर ही निराकरण किया गया। इसके साथ ही 04 हितग्राहियों को संबल योजना अंतर्गत ईपीओ जारी किये गये है।