श्योपुर: जिला जेल में रोजगार के लिए प्रशिक्षण ज़रूरी, बंदियों के लिए सिलाई प्रशिक्षण शुरू
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में जिला जेल श्योपुर में बंदियों को एक माह के सिलाई प्रशिक्षण की शुरूआत मंगलवार को दोपहर 02 बजे की गई। इस अवसर पर बीईओ श्योपुर मधु शर्मा, जेल अधीक्षक प्रभात कुमार, जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी राजेश मीणा एवं सहायक कार्यक्रम अधिकारी कुसुम जादौन, शिक्षक आनंद दीक्षित आदि मौजूद रहे।