श्योपुर: कलेक्टर ने नेचुरल फार्मिग का समय सीमा में क्रियान्वयन करने और कम प्रगति पर 23 अधिकारियों को नोटिस जारी किया
श्योपुर। जिला पंचायत सभाकक्ष में मंगलवार को दोपहर 03 बजे कलेक्टर अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में प्राकृतिक खेती को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि नेचुरल फार्मिग प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन समय सीमा में किया जायें, प्राकृतिक खेती के कलस्टर विकसित करने की इस योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।