शासकीय आयुर्वेद औषधालय बम्हौरी बराना के ग्राम प्रतापपुरा में आयुष शिविर आयोजित
---
आयुष पद्धति का प्रचार प्रसार में जागरूकता लाने के लिए संचालनालय आयुष भोपाल मध्य प्रदेश एवं कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में एवं जिला आयुष अधिकारी टीकमगढ़ डॉ.विनोद कुमार के मार्गदर्शन में आज शासकीय आयुर्वेद औषधालय बम्हौरी बराना के ग्राम प्रतापपुरा में आयुष शिविर लगाया गया, जिसमें 52 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं औषधि प्रदान की गई।
इसके अतिरिक्त शिविर में स्त्रीरोग,वातरोग, उदर रोग, चर्म रोग, कास रोग आदि रोगों की औषधियों को वितरित किया गया। बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया, बीपी,शुगर की जांच की। आहार बिहार और वर्षा ऋतु में होने वाले रोगों के बचाव के उपाय बनाए।
शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ सीमा जैन ,सामुदायिक आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ स्वेच्छा खरे, कम्पाउण्डर कमलेश नायक, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता शकुन्तला नायक, आभा मिश्रा , दवासाज हरप्रसाद अहिरवार का सहयोग रहा।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgrah