जेल से रिहा हुए सपा नेता आजम खां
#नोएडा: मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय मामले में मनी लांड्रिंग के आरोप में जेल में बंद सपा नेता आजम खां रिहा हो गए हैं। उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में उनके समर्थक जेल से बाहर थे। उनके बाहर आते ही आजम खां जिंदाबाद के नारे लगे।
गौरतलब है कि आज(18 नवंबर) शाम को ही उनका रिहाई परवाना डासना जिला कारागार पहुंचा था। उसके करीब एक घंटे में आजम खां जेल से बाहर आ गए। सपा नेता एक नवंबर से न्यायिक हिरासत में डासना जेल में बंद थे।
आज आजम के अधिवक्ताओं ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय का अंतरिम जमानत आदेश कोर्ट में दाखिल कर दिया। इसके बाद 50-50 हजार रुपये के दो जमानती और इतनी ही धनराशि का व्यक्तिगत बंधपत्र दाखिल किया गया। जमानत दाखिल होने के बाद कोर्ट ने आजम का रिहाई परवाना जारी कर दिया।
#TheTelecast
#AzamKhan #UttarPradesh #SamajwadiParty
Hardoi, Hardoi | Nov 18, 2026