पूर्णागिरि: मुख्यमंत्री ने जनपद विकास के लिए 18 योजनाओं (लागत ₹11365.11 लाख) का किया लोकार्पण और शिलान्यास
सीएम ने किया मुख्यमंत्री कैंप, टनकपुर कार्यालय में जनपद के वरिष्ठजनों एवं प्रबुद्धजनों से किया जन संवाद तथा सुनी उनकी समस्याएं।इस दौरान मा मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठजन एवं जनमानस से भेंटवार्ता कर उनसे संवाद किया। फिर कम्प्यूटर ऑन व्हील में बच्चों से बात की।स्थानीय लोगों से मुलाकात कर लोगों की समस्याएं सुनी एवं समस्याओें के त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया।