पूर्णागिरि: प्रभारी मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में NHPC सभागार में जिला योजना की बैठक में ₹68.57 करोड़ की योजनाएं अनुमोदित
एनएचपीसी अतिथि गृह सभागार में जिला योजना समिति की बैठक का आयोजन जनपद प्रभारी मंत्री एवं उत्तराखंड सरकार की महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए कुल ₹68 करोड़ 57 लाख 10 हजार (₹6857.10 लाख) की वार्षिक जिला योजना का अनुमोदन किया