टेहरोली: रौरा में शराब पीकर पति ने पत्नी के साथ की जमकर मारपीट, पुलिस ने नहीं की सुनवाई
आज रविवार को समय 4 बजे रौरा निवासी शिवकुमारी पत्नी दीपक ने पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली के कार्यालय पहुंच कर अपना शिकायती पत्र दिया | कहा कि आए दिन उसका पति शराब पीकर एवं घर वाले उसके साथ मारपीट कराते हैं | उसने टहरौली थाने में जाकर अपनी आपबीती सुनाई है | जिसके बाद में पीड़िता महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली को भी प्रार्थना पत्र देकर न्याय मांगा है |