टेहरोली: उल्दन पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाते हुए जुआरियों को किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप
हार जीत की बाजी लगाते हुए उल्दन पुलिस ने छह जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है | गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से एक ताश की गद्दी एवं तलाशी में पंद्रह हजार चालीस रुपया बरामद किए गए हैं | उक्त कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मचा हुआ है | जुआरियों पर जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है |