टेहरोली: सिद्धनाथ मोहल्ले में बिजली की समस्या से लोगों का हाल बेहाल #jansamasya
टहरौली किला में सिद्धनाथ आश्रम के मुहल्ले में आज शुक्रवार को रात्रि के 8 बजकर 30 मिनट पर ग्रामीणों ने कहा कि पास में ही एक ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है | जिससे पहले विद्युत आपूर्ति की जाती थी उसको नहीं बदला गया | जिसके कारण दूसरे खम्भे से आपूर्ति आती है वह भी अब खराब है | ग्रामीणों ने बिजली सही करने वाले कर्मियों पर आरोप लगा कर सही कराए जाने की मांग की |