टेहरोली: थाना टहरौली क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने नहीं की सुनवाई, पीड़िता को नहीं मिला न्याय
थाना टहरौली क्षेत्र में शौच के लिए गई नाबालिग लड़की के साथ दबंग ने छेड़खानी कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी | लड़की ने अपने घर पहुंच कर अपने घर वालों को आप बीती सुनाई तो पिता ने शुक्रवार को पहले थाना टहरौली में जाकर शिकायती पत्र सौंपा | जिसके बाद अभी तक मामले को लेकर पुलिस लीपापोती करती नजर आ रही है |