कांगड़ा: विधायक आरएस बाली ने कहा, महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण देती है सामाजिक एकात्मता की प्रेरणा
Kangra, Kangra | Oct 16, 2024 महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के अवसर पर वाल्मीकि सभा कांगड़ा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली ने बुधवार काे साढ़े चार बजे बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने महर्षि वाल्मिकी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके धर्म और समाज के प्रति योगदान को नमन किया।