कांगड़ा: कांगड़ा के घुरकडी स्थित तारा देवी मंदिर से विसर्जन के लिए निकली भव्य शोभा यात्रा
Kangra, Kangra | Oct 13, 2024 कांगड़ा स्थित घुरकड़ी के तारा देवी मंदिर में आज रविवार को 5:30 बजे 9 दिन के लिए रखी गई माता की मूर्ति का विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले भक्तों द्वारा एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें भजन कीर्तन करते हुए शोभा यात्रा के साथ सभी श्रद्धालु बनेर खड्ड के लिए रवाना हुए।