कांगड़ा: विधायक आरएस बाली ने कहा, राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्ट-अप योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करेगी
Kangra, Kangra | Oct 15, 2024 राज्य के किसानों व बागवानों के समग्र विकास एवं समृद्धि के लिए खेती की लागत को कम करने, आय एवं उत्पादकता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को व्यापक प्रोत्साहन दे रही है। यह उद्गार आज साेमवार काे साढ़े 6 बजे पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कांगड़ा में अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनी।