कांगड़ा: कांगड़ा के रसूह चौक के श्री शिरडी साईं मंदिर में साईं संध्या का आयोजन, विधायक पवन काजल रहे मुख्य अतिथि
Kangra, Kangra | Oct 14, 2024 श्री शिरडी साईं मंदिर रसूह चौक रानीताल में आज साेमवार को साईं संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 8 बजे स्थानीय विधायक पवन काजल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। काजल ने कहा धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन से समाज में भाईचारा बढ़ता है और युवा पीढ़ी को हमारी सभ्यता पर संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलता है।