गुमला: जारी थाना क्षेत्र में पति ने हॉकी स्टिक से पत्नी की हत्या की, शव के पास रातभर बैठा रहा, हुआ पोस्टमार्टम
Gumla, Gumla | Feb 23, 2025 जारी थाना क्षेत्र के सीकरी पंचायत अंतर्गत पुंडी गांव में किशोर टोप्पो ने खुद की पत्नी सलोनी टोपो की नशे की हालत में हॉकी स्टिक से मार कर हत्या कर दिया।जिसके बाद रात भर शव के समक्ष बैठा रहा।वहीं पुत्र को भी साथ में रखा। जिसके बाद रविवार को दरवाजा तोड़कर ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।ओर पुलिस ने शव को सदर अस्पताल गुमला में पोस्टमार्टम कराया।