गुमला: केमटे अंबाटोली में पत्नी से घरेलू विवाद के बाद पति ने कीटनाशक दवा का किया सेवन, अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Feb 23, 2025 रायडीह थाना क्षेत्र के केमटे अंबाटोली गांव निवासी देवनाथ गोप (35) कीटनाशक खाने से गंभीर हो गया। इसके बाद परिजनों ने आनन फानन में उसे सदर अस्पताल गुमला में भरती कराया गया।जहां इनका इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार पत्नी पति के बीच घरेलु विवाद से आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक का सेवन करने से गंभीर हो गया। इसके बाद तबीयत बिगड़ता देख उसे अस्पताल लेकर पारिजन पहुंचे।