गुमला: पालकोट रोड पर कार की चपेट में आया बाइक सवार, अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Feb 23, 2025 पालकोट रोड में हुए सड़क हादसे में कोलेबिरा निवासी सचिन कुमार (30) घायल हो गया।स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल गुमला में भरती कराया गया।जहां इनका इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार सचिन कुमार कोलेबिरा से गुमला आया था।और गुमला शहर से वाइन खरीदकर सड़क पार कर रहा था जिस दौरान पालकोट रोड में एक अज्ञात कार सवार द्वारा धक्का मार देने से घायल हो गया।