दिल्ली भारत मंडपम में आयोजित AI समिट से जुड़े घटनाक्रम के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा जहानाबाद के कार्यकर्ताओं ने अरवल मोड़ पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से राहुल गांधी का पुतला दहन किया। जिला अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि कुछ गतिविधियाँ देश की छवि के अनुरूप नहीं थीं और संबंधित लोगों से स्पष्टीकरण व माफी की मांग की।