अशोक नगर: शहर के गांधी पार्क से शिक्षकों ने पात्रता परीक्षा रद्द करने की मांग के साथ मशाल रैली निकाली
अशोकनगर शहर में रविवार वार रात शिक्षकों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। अध्यापक/शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर महिला-पुरुष शिक्षकों ने शहर में विशाल मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस गांधी पार्क से शुरू होकर स्टेशन रोड और तुलसी पार्क होते हुए वापस गांधी पार्क पर समाप्त हुआ। शिक्षकों ने हाथों में जलती मशालें लेकर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को उठाया।