चौसा: पवनी में घर में गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत
Chausa, Buxar | Jul 8, 2026 प्रखंड क्षेत्र के पवनी पंचायत के स्थानीय गांव में बुधवार को घर के अंदर गिरे धारा प्रवाहित विद्युत तार की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक की पहचान पवनी गांव निवासी हनुमान दुबे के पुत्र सिरंग दुबे के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय सिरंग घर में अकेले थे।