सासनी: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर जिला अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
Sasni, Hathras | Oct 14, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सासनी के मोहल्ला बिजली घर निवासी एक युवक यासीन पुत्र नसरुद्दीन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की घटना प्रकाश में आई है। संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करा मामले में आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।