पाली: नाराहट में अपर जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी पाली ने लगभग एक सैकड़ा सहरिया परिवारों के साथ मनाई दीपावली
Pali, Lalitpur | Nov 9, 2026 नाराहट में अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार एवं उप जिलाधिकारी पाली घनश्याम भारतीय ने लगभग 120 सहरिया जनजाति के परिवारों को दीपावली की पूजा सामग्री, मिठाई एवं पटाखे आदि भेंट कर उनके साथ दीपावली का त्यौहार मनाया। जहां मिठाइयां एवं पटाखे आदि उपहार स्वरूप पाकर बच्चों के चेहरे पर खासी खुशी दिखाई दी।