अटेर: छात्र नेता विपिन यादव के खिलाफ प्राथमिकी के विरोध में छात्रों ने सिटी कोतवाली में प्रदर्शन कर धरना दिया
Ater, Bhind | Sep 16, 2026 भिंड। एमजेएस कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्र नेता विपिन यादव उर्फ सोनू के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर के विरोध में बुधवार सुबह छात्रों ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र एमजेएस कॉलेज परिसर से पैदल मार्च करते हुए सिटी कोतवाली पहुंचे और थाना परिसर में धरने पर बैठ गए।छात्रों ने छात्र नेता के खिलाफ दर्ज मामले का विरोध करते हुए इसे लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।