आरा: त्योहार से पहले आरा में बिजली दुरुस्त करने के प्रयास, धरहरा, भकुरा व पूर्वी गुमटी PSS से कल 5 घंटे बिजली कट
Arrah, Bhojpur | Oct 5, 2026 त्योहार से पहले विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद, धरहरा, भकुरा व पूर्वी गुमटी PSS से 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद।आगामी त्योहारों के मद्देनजर निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आरा ग्रीड से धरहरा PSS एवं पूर्वी गुमटी PSS तक 33 हजार वोल्ट विद्युत लाइन का आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।