गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर रेल इंजन दुर्घटना मामले में जांच टीम का हुआ गठन,13 अप्रैल को हुई थी घटना।
गया रेलवे जंक्शन पर एक डीजल इंजन के दुर्घटना हो जाने के मामले की जांच डिवीजन स्तर पर टीम गठित की गई है। डीडीयू रेल मंडल के डिविजनल अधिकारियों की एक जांच टीम गठित की गई है। जांच टीम का मॉनिटरिंग डीआरएम राजेश गुप्ता कर रहे हैं। जांच टीम द्वारा रेल ट्रैक की व्यवस्था, रेल प्वाइंट का रख रखाव व इंजन की तकनीकी गड़बड़ी तथा कर्मियों की लापरवाही की जांच की जाएगी।