गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जिला अग्निशमन केंद्र के द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत मैराथन का हुआ आयोजन,कई अधिकारी हुए शामिल।
गया के स्वराज्यपुरी रोड स्थित अग्निशमन केंद्र के द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत बुधवार को मैराथन का आयोजन किया गया।अग्निशमन केंद्र से बाटा मोड़,टिकारी रोड ,जीबी रोड होते हुए काशीनाथ मोड़ से वापस अग्निशमन केंद्र परिसर पहुंचा। लोगो को अग्नि सुरक्षा व बचाव के प्रति जागरूकता लाने को लेकर मैराथन का आयोजन किया गया है।