Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
No video available

विमान में कुछ इस तरह हुआ #ISRO के चेयरमैन #एस._सोमनाथ का स्वागत, वीडियो हो रहा तेजी से वायरल #ssomnath #pmmodi

Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 31, 2023

MORE NEWS

👉मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना कुंडा की एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक-

➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 15.07.2026 को थाना कुंडा की एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्बा कुंडा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के संबंध में जागरूक किया गया।

➡️ एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को आपातकालीन सहायता हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें—

🔹वूमेन पावर लाइन – 1090
🔹महिला हेल्पलाइन – 181
🔹मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
🔹पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
🔹चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
🔹स्वास्थ्य सेवा – 102 एवं 108
🔹साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930

इस अवसर पर नए आपराधिक कानूनों के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई तथा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया।

टीम द्वारा थाना कुंडा पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407340 की जानकारी भी साझा की गई तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।

👉मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना कुंडा की एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक- ➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 15.07.2026 को थाना कुंडा की एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्बा कुंडा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के संबंध में जागरूक किया गया। ➡️ एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को आपातकालीन सहायता हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें— 🔹वूमेन पावर लाइन – 1090 🔹महिला हेल्पलाइन – 181 🔹मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076 🔹पुलिस आपातकालीन सेवा – 112 🔹चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098 🔹स्वास्थ्य सेवा – 102 एवं 108 🔹साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930 इस अवसर पर नए आपराधिक कानूनों के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई तथा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया। टीम द्वारा थाना कुंडा पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407340 की जानकारी भी साझा की गई तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 15, 2026

👉 पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में एनसीएल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड एवं ई-साक्ष्य डैशबोर्ड कार्यशाला आयोजित, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश-

➡️ आज दिनांक 15.07.2026 को पुलिस लाइन प्रतापगढ़ स्थित सई कॉम्प्लेक्स में एनसीएल (NCL) मॉनिटरिंग डैशबोर्ड एवं ई-साक्ष्य (e-Sakshya) डैशबोर्ड के प्रभावी संचालन, समीक्षा एवं उपयोग के संबंध में एक कार्यशाला/गोष्ठी का आयोजन किया गया।

➡️ कार्यशाला की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार द्वारा की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय एवं जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान एनसीएल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड एवं ई-साक्ष्य डैशबोर्ड के उद्देश्य, संचालन प्रक्रिया, तकनीकी उपयोगिता तथा मॉनिटरिंग प्रणाली के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार ने कहा कि एनसीएल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड के माध्यम से 60 दिवस एवं 90 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों की प्रभावी मॉनिटरिंग, समीक्षा एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डैशबोर्ड पर लंबित प्रकरणों का नियमित अवलोकन कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हो सके। साथ ही ई-साक्ष्य डैशबोर्ड के माध्यम से डिजिटल साक्ष्यों का समयबद्ध अपलोड, सुरक्षित संधारण एवं न्यायालयीन कार्यवाही हेतु उनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यशाला के दौरान ई-साक्ष्य प्रणाली के माध्यम से डिजिटल साक्ष्यों के सुरक्षित संधारण, अपलोडिंग, सत्यापन एवं न्यायालय में प्रस्तुतिकरण की प्रक्रिया पर विशेष रूप से चर्चा की गई। साथ ही एनसीएल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड के माध्यम से 60/90 दिवस से अधिक समय से लंबित मामलों की नियमित समीक्षा, प्रगति की निगरानी एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

गोष्ठी में उपस्थित सभी क्षेत्राधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने सर्किल के समस्त थाना प्रभारियों एवं विवेचकों को डैशबोर्ड के प्रभावी संचालन हेतु प्रशिक्षित करें तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप डाटा अद्यतन करते हुए नियमित समीक्षा करें। लंबित प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

कार्यशाला का उद्देश्य तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग के माध्यम से पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं दक्ष बनाना, विवेचना को वैज्ञानिक एवं साक्ष्य आधारित बनाना तथा जनसामान्य को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा उपलब्ध कराना रहा।

👉 पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में एनसीएल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड एवं ई-साक्ष्य डैशबोर्ड कार्यशाला आयोजित, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश- ➡️ आज दिनांक 15.07.2026 को पुलिस लाइन प्रतापगढ़ स्थित सई कॉम्प्लेक्स में एनसीएल (NCL) मॉनिटरिंग डैशबोर्ड एवं ई-साक्ष्य (e-Sakshya) डैशबोर्ड के प्रभावी संचालन, समीक्षा एवं उपयोग के संबंध में एक कार्यशाला/गोष्ठी का आयोजन किया गया। ➡️ कार्यशाला की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार द्वारा की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय एवं जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान एनसीएल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड एवं ई-साक्ष्य डैशबोर्ड के उद्देश्य, संचालन प्रक्रिया, तकनीकी उपयोगिता तथा मॉनिटरिंग प्रणाली के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार ने कहा कि एनसीएल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड के माध्यम से 60 दिवस एवं 90 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों की प्रभावी मॉनिटरिंग, समीक्षा एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डैशबोर्ड पर लंबित प्रकरणों का नियमित अवलोकन कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हो सके। साथ ही ई-साक्ष्य डैशबोर्ड के माध्यम से डिजिटल साक्ष्यों का समयबद्ध अपलोड, सुरक्षित संधारण एवं न्यायालयीन कार्यवाही हेतु उनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यशाला के दौरान ई-साक्ष्य प्रणाली के माध्यम से डिजिटल साक्ष्यों के सुरक्षित संधारण, अपलोडिंग, सत्यापन एवं न्यायालय में प्रस्तुतिकरण की प्रक्रिया पर विशेष रूप से चर्चा की गई। साथ ही एनसीएल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड के माध्यम से 60/90 दिवस से अधिक समय से लंबित मामलों की नियमित समीक्षा, प्रगति की निगरानी एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। गोष्ठी में उपस्थित सभी क्षेत्राधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने सर्किल के समस्त थाना प्रभारियों एवं विवेचकों को डैशबोर्ड के प्रभावी संचालन हेतु प्रशिक्षित करें तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप डाटा अद्यतन करते हुए नियमित समीक्षा करें। लंबित प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। कार्यशाला का उद्देश्य तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग के माध्यम से पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं दक्ष बनाना, विवेचना को वैज्ञानिक एवं साक्ष्य आधारित बनाना तथा जनसामान्य को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा उपलब्ध कराना रहा।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 15, 2026

*सिपाही से दरोगा बने देवेश पाण्डेय, एसपी ने किया सम्मानित*
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस में सीधी भर्ती के तहत उप निरीक्षक (दरोगा) पद पर चयनित होने पर जनपद में तैनात आरक्षी देवेश पाण्डेय को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।
देवेश पाण्डेय वर्तमान में थाना नवाबगंज में वर्ष 2025 बैच के रिक्रूट आरक्षी के रूप में तैनात हैं। हाल ही में घोषित उप निरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा के परिणाम में उन्होंने सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक ने देवेश पाण्डेय सहित चयनित सभी अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है तथा अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
मूल रूप से मिर्जापुर जनपद निवासी देवेश पाण्डेय की इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।

*सिपाही से दरोगा बने देवेश पाण्डेय, एसपी ने किया सम्मानित* प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस में सीधी भर्ती के तहत उप निरीक्षक (दरोगा) पद पर चयनित होने पर जनपद में तैनात आरक्षी देवेश पाण्डेय को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे। देवेश पाण्डेय वर्तमान में थाना नवाबगंज में वर्ष 2025 बैच के रिक्रूट आरक्षी के रूप में तैनात हैं। हाल ही में घोषित उप निरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा के परिणाम में उन्होंने सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ने देवेश पाण्डेय सहित चयनित सभी अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है तथा अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक है। मूल रूप से मिर्जापुर जनपद निवासी देवेश पाण्डेय की इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।

Pratapgarh, Pratapgarh | Jul 15, 2026

👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा उ0नि0 पद पर चयनित आरक्षी देवेश पांडे सहित अन्य चयनित पुलिसकर्मियों को दी गई शुभकामनाएं

➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार की उपस्थिति में थाना नवाबगंज में नियुक्त आरक्षी देवेश पांडे के उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (उ0नि0) भर्ती के अंतिम परिणाम में चयनित होने पर उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी गई तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की गईं।

➡️ इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण एवं दृढ़ संकल्प से अर्जित यह सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि समस्त पुलिस परिवार के लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चयनित पुलिसकर्मी उपनिरीक्षक के रूप में अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं दक्षता  के साथ निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा एवं जनविश्वास को और सुदृढ़ करेंगे।

पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर ने उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती के अंतिम परिणाम में चयनित जनपद प्रतापगढ़ के समस्त पुलिसकर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल, सफल एवं जनसेवा के प्रति समर्पित भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विभाग के अन्य कार्मिकों के लिए भी प्रेरणादायी है तथा निरंतर परिश्रम एवं सकारात्मक सोच के साथ प्रत्येक लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा उ0नि0 पद पर चयनित आरक्षी देवेश पांडे सहित अन्य चयनित पुलिसकर्मियों को दी गई शुभकामनाएं ➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार की उपस्थिति में थाना नवाबगंज में नियुक्त आरक्षी देवेश पांडे के उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (उ0नि0) भर्ती के अंतिम परिणाम में चयनित होने पर उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी गई तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की गईं। ➡️ इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण एवं दृढ़ संकल्प से अर्जित यह सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि समस्त पुलिस परिवार के लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चयनित पुलिसकर्मी उपनिरीक्षक के रूप में अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं दक्षता के साथ निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा एवं जनविश्वास को और सुदृढ़ करेंगे। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर ने उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती के अंतिम परिणाम में चयनित जनपद प्रतापगढ़ के समस्त पुलिसकर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल, सफल एवं जनसेवा के प्रति समर्पित भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विभाग के अन्य कार्मिकों के लिए भी प्रेरणादायी है तथा निरंतर परिश्रम एवं सकारात्मक सोच के साथ प्रत्येक लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 15, 2026

👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के गंभीरता से समाधान हेतु दिए गए निर्देश-

➡️ आज दिनांक 15.07.2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय, प्रतापगढ़ में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

➡️ जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा आमजन की समस्याओं, शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। प्रत्येक शिकायत पर उपलब्ध तथ्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रत्येक प्रकरण का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं परिणामोन्मुख निस्तारण किया जाए।

👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के गंभीरता से समाधान हेतु दिए गए निर्देश- ➡️ आज दिनांक 15.07.2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय, प्रतापगढ़ में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। ➡️ जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा आमजन की समस्याओं, शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। प्रत्येक शिकायत पर उपलब्ध तथ्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। ➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रत्येक प्रकरण का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं परिणामोन्मुख निस्तारण किया जाए।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 15, 2026