उचकागांव: बलेसरा गांव में दरवाजे पर बैठे तीन लोगों को मारपीट कर किया गया घायल
उचकागांव थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव में दरवाजे पर बैठे गुरु शचरण साह, गंगा कुमार सहित तीन लोगों को कुछ लोगों ने लाठी-डंडे व लोहे के रड से पीट कर बुरी तरीके से घायल कर दिया गया। इस दौरान आरोपितों ने गंगा कुमार के गले में पहने सोने की चेन भी छीन लेने का आरोप लगाया है। तीनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया।