उचकागांव: मीरगंज के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी, 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
मीरगंज के एक गाँव में एक लड़की के साथ छेड़खानी के मामले को लेकर मारपीट के मामले में पीड़िता ने गाँव के 10 लोगो के ऊपर नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पीड़िता का आरोप है कि स्कूल के रास्ते में युवकों द्वारा परेशान व छेड़खानी की जाती थी। मामले में परिजनों द्वारा पूछने पर धमकी दी गयी और अगले दिन खेत जाने के दौरान रास्ते में माँ, भाईयों के साथ मारपीट की गयी।