तोकापाल: सिरिसगुड़ा के ग्रामीण पीने के पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर, अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Tokapal, Bastar | May 27, 2026 नौतपा में बस्तर में भी भीषण गर्मी पड़ रही है. एक तरफ गर्मी से लोग परेशान है, वहीं दूसरी ओर बस्तर के आदिवासी पीने के पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं. पीने का पानी इतना जरूरी हो गया है कि अब ग्रामीण अपने घर परिवार को छोड़कर जिला कलेक्टर कार्यालय का दरवाजा खटखटा रहे हैं।