नवीन Lotus Mobile Shop का शुभारंभ, अतिथियों ने दी शुभकामनाएं
महेश कुमार बिरला मीडिया प्रभारी मांडल भीलवाड़ा
भीलवाड़ा में सीताराम जी की बावड़ी, भीलवाड़ा में पालड़ी निवासी शंकर भड़ाणा की नवीन Lotus Mobile Shop के शुभारंभ अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
शुभारंभ कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं राजस्थान गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कालूलाल गुर्जर, राजस्थान गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान करेड़ा सुखलाल गुर्जर तथा राजस्थान गुर्जर महासभा के जिला अध्यक्ष मोहनलाल सराधना सहित अन्य ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अतिथियों ने शंकर भड़ाणा को नवीन प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र में आधुनिक मोबाइल एवं संबंधित सेवाओं की सुविधा उपलब्ध होने से आमजन को लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रतिष्ठान की सफलता, उन्नति एवं निरंतर प्रगति की मंगलकामनाएं कीं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शंकर भड़ाणा एवं उनके परिवार को नवीन व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं देते हुए Lotus Mobile Shop के सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।