टोंक में राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ ने उनियारा एसडीएम पूजा मीणा के खिलाफ टोंक जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी अनुसार प्रशासनिक अधिकारी देवराज के साथ किये अभद्र व्यवहार के विरोध में कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और राजस्व मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है।