प्रतापगढ़: शिवसत पहुंचे डीएम ने 100 बेडेड अस्पताल का किया निरीक्षण, जल्द शुरू करने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने सोमवार दोपहर 3 बजे शिवसत स्थित 100 बेडेड संयुक्त चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.एन. प्रसाद को अस्पताल संचालन की सभी आवश्यक तैयारियां शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय नागरिकों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य सेवाओं का