चित्तौड़गढ़: जनसंपर्क कार्यालय में राज्य एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित जिला स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं सुशासन की उपलब्धियों पर आधारित तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ सोमवार को सांसद सीपी जोशी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक सहित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।