नागौर जिले के खींवसर क्षेत्र में आने वाले कुड़छी गांव के बालक पोकरराम के गुमशुदा होने के मामले में नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश के डीजीपी से फोन पर बातचीत की है। सांसद बेनीवाल ने शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी और विशेष टीमों का गठन हो इसे लेकर डीजीपी से फोन पर बात की गई।